Headlines

CM विष्णुदेव साय आज पारस पोर्टल और उच्च शिक्षा विभाग की करेंगे समीक्षा

रायपुर। CM विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री साय दोपहर में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां पारस पोर्टल और उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद शाम को रायपुर स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित स्टेट क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में आरक्षित रहेंगे। दोपहर 12 बजे वे कार से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे और 12:30 बजे महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। वहीं, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

शाम को क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड में होंगे शामिल

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से कार द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और 5:15 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल पहुंचेंगे। यहां शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक आयोजित स्टेट क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *