युवा फेस्ट 2026 में शामिल हुए विधायक अजय चंद्राकर 

धमतरी। कुरुद विधायक आज आज धमतरी में आयोजित युवा फेस्ट 2026 में शामिल हुए और उन्होंने कहा, युवाओं की ऊर्जा, जुनून और नवाचार को करीब से देखने का अवसर मिला।

यह “युवा फेस्ट” सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को नई दिशा देने का एक सशक्त मंच है- जहाँ मोटिवेशनल सेशन्स, करियर मार्गदर्शन, स्टार्टअप मीट, एआई वर्कशॉप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भविष्य को आकार दिया जा रहा है।

24-25 अप्रैल को बी.सी.एस. पीजी कॉलेज ग्राउंड, धमतरी में आयोजित इस भव्य आयोजन में युवाओं का जोश और भागीदारी वाकई प्रेरणादायक है। ऐसे प्लेटफॉर्म युवाओं को सिर्फ प्रेरित ही नहीं करते, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार भी बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *