Headlines

सातवीं वाहिनी भिलाई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 150 जवानों-कर्मचारियों को डिजिटल सुरक्षा का प्रशिक्षण

भिलाई। रिफ्रेशर कोर्स के अंतर्गत सातवीं वाहिनी, भिलाई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 जवान, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करते हुए डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय ने साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों और ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने OTP एवं UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक उपाय भी बताए।

फर्जी लिंक और कॉल से सतर्क रहने की सलाह

प्रशिक्षण में जवानों एवं कर्मचारियों को बताया गया कि अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज और ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।

साइबर अपराध होने की स्थिति में बिना देरी शिकायत दर्ज कराने के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि समय रहते आवश्यक तकनीकी एवं वैधानिक कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया सुरक्षा पर भी दिया गया जोरकार्यक्रम में सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी आवश्यक सावधानियां बताई गईं। प्रतिभागियों को अपने डिजिटल खातों की सुरक्षा मजबूत रखने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी गई।

यह साइबर जागरूकता कार्यक्रम सातवीं वाहिनी के कमांडेंट के मार्गदर्शन तथा सहायक सेनानी प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रदान करने में उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *