Headlines

कवर्धा में पुलिस का मंथन, गृहमंत्री विजय शर्मा ने NDPS मामलों पर अफसरों-जवानों को दिया कार्रवाई का मंत्र

कवर्धा। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने और NDPS एक्ट के मामलों में पुलिस की कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कवर्धा में रेंज स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से सीधे संवाद किया।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ कानून का बेहतर क्रियान्वयन भी बेहद जरूरी है। NDPS एक्ट से जुड़े मामलों में सही तरीके से विवेचना, साक्ष्यों का संकलन और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी जांच को मजबूत बनाती है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से पुलिस अधिकारी और जवान अपने अनुभव साझा करते हैं, जिससे गंभीर और संवेदनशील मामलों की विवेचना में दक्षता बढ़ती है। उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप लगातार प्रशिक्षित और सक्षम बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

गृहमंत्री ने अधिकारियों और जवानों से मादक पदार्थों के खिलाफ और अधिक प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस को सतर्कता, बेहतर जांच और कानून के प्रभावी इस्तेमाल के साथ आगे बढ़ना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *