रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जारी Nowcast के अनुसार आज अभी दोपहर 12:55 बजे से शाम 3:55 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
चेतावनी के दायरे में धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले शामिल हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।