केक को जिस चाकू से काटा उसी से दोस्त का किया मर्डर, बर्थडे बॉय गिरफ्तार

जम्मू। शहर में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रोड किनारे बर्थडे केक काटने के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पवन नाम के युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, नीरज का बर्थडे मनाने के लिए सड़क किनारे दोस्त एकत्र हुए थे। इसी दौरान केक काटने के बाद दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर पवन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बर्थडे बॉय नीरज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अंकुश फरार बताया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *