बैंक 3 दिन बंद रहेगी, 28-29 और 30 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

रायपुर/दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बैंक की ओर से बताया गया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है।

ऐसे में इन तारीखों के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।SBI ने कहा है कि हड़ताल की संभावित अवधि के दौरान आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। हालांकि, ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें।

बैंक ने ग्राहकों को दिए ये सुझाव

SBI की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि हड़ताल की संभावित तारीखों से पहले जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरा कर लें।नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए ATM और एटीएम/एडब्ल्यूएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करें। आवश्यक सेवाओं के लिए ग्राहक सेवा केंद्र का उपयोग करें।

बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल चैनलों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।बैंक ने ग्राहकों को होने वाली संभावित असुविधा के लिए खेद जताते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। SBI ने स्पष्ट किया है कि संभावित हड़ताल के दौरान ग्राहकों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बैंक की ओर से प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *