रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कल रविवार 20 सितंबर को ओडिशा दौरा प्रस्तावित है। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 9:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास रायपुर से रवाना होंगे और 10:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री इंडिगो की फ्लाइट से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, भुवनेश्वर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री कार के जरिए सीएम हाउस और लोकभवन भुवनेश्वर जाएंगे, जहां दोपहर 12:15 बजे से 1:30 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री साय लिंगराज मंदिर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:40 बजे से 2 बजे तक मंदिर में आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद वे सुप्रभा निवास बीजेबी नगर भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे और वहां दोपहर 2:05 बजे से 2:30 बजे तक रुकेंगे।
दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुरी के लिए रवाना होंगे। करीब 3:30 बजे मायफेयर होटल, पुरी पहुंचने के बाद शाम 4:30 बजे जगन्नाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंदिर में शाम 4:40 बजे से 5:15 बजे तक कार्यक्रम निर्धारित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री साय श्रीमद्भागवत कथा स्थल होटल रुमानी गोपाल बल्लभ रोड पहुंचेंगे। यहां शाम 5:25 बजे से 6:25 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री पुनः मायफेयर होटल पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम पुरी में करेंगे।