रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद वे रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेंगे, जहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे कार द्वारा रायपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से मुंगेली जिले के ग्राम मदकू द्वीप के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे ग्राम मदकू द्वीप, विकासखंड पथरिया, जिला मुंगेली पहुंचेंगे। यहां वे मंदिर दर्शन करेंगे। इसके साथ ही “आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम दोपहर 12:20 बजे से 2:50 बजे तक निर्धारित है।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मुंगेली से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 3:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा तेलीबांधा के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे तेलीबांधा पहुंचेंगे, जहां “पदयात्रा सप्ताह” कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 3:40 से 4:40 बजे तक निर्धारित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री तेलीबांधा से कार द्वारा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन लौटेंगे और शाम करीब 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के कार्यक्रम में रायपुर के साथ मुंगेली जिले में मंदिर दर्शन, स्वास्थ्य शिविर तथा विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन जैसे कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।