ऑटो चालक ने युवती के साथ किया रेप, जबरदस्ती बैठाकर ले गया रेलवे डिपो के पास फिर दरिंदगी

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर 2026 को पीड़िता नीले रंग के इलेक्ट्रॉनिक ऑटो क्रमांक CG 10 BU 9563 से कुंदन पैलेस गई थी। आरोप है कि ऑटो चालक करन दरभे (23) ने उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती ऑटो में बैठाया और एफसीआई चौक के आगे रेलवे डिपो के गेट नंबर-3 के पास ले गया।

पुलिस के अनुसार, सुनसान जगह पर आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया और उसका मुंह हाथ से दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *