CM साय ने नीरू और किनान चेनाइ को दी बधाई, ट्रैप मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया स्वर्ण

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू और किनान चेनाइ ने ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नीरू और किनान चेनाइ ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता भारत की उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

उन्होंने दोनों निशानेबाजों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से भारतीय निशानेबाजी के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।

नीरू और किनान चेनाइ की इस सफलता के बाद खेल जगत में भी उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *