रायपुर। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अवैध चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आज थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध हथियार रखने वालों की निगरानी एवं जांच की जा रही थी। इसी दौरान कैलाशपुरी ढाल, नया रोड, महाराजबंद तालाब के पास एक युवक संदिग्ध हालत में चाकू लेकर घूमता मिला।
पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर पूछताछ की। उसने अपना नाम चंदन सेन (20 वर्ष), पिता सीताराम सेन, निवासी ग्राम नंदनी खुदनी, गोठान के पास, थाना अहिरवारा, जिला दुर्ग बताया। चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग लोहे का चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 511/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।