रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल क्षेत्र में पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 25070 रुपये नकद और जुआ सामग्री जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 सितंबर को डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में साइबर थाना और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर गढउमरिया स्थित आरआर एनर्जी कंपनी के सामने जुआ फड़ पर दबिश दी।
पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान जुआरियों के कब्जे और फड़ से कुल 25,070 रुपये नकद और जुआ सामग्री बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान फैजान खान, जीतराम बघेल, विक्की चौधरी, बेदराम यादव, अमित कुमार सिदार, कांशीराम अजय, संतोष कुमार भारद्वाज और शत्रुघन जाटवर के रूप में हुई है।
