Headlines

सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव में भाजपा की जीत, प्रदीप सोनी बने अध्यक्ष, CM मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल/सुसनेर। मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने जीत दर्ज की है। 3 अक्टूबर को हुई मतगणना में सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार को करीब 960 मतों के अंतर से हराया।

सुसनेर में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदीप सोनी को विजय की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत जनता के विश्वास तथा भाजपा की विकास और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।

मुख्यमंत्री ने सुसनेर की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को भी जीत की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “सुसनेर में खिला विकास का कमल।”

29 सितंबर को हुआ था मतदान

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 29 सितंबर 2026 को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 75.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया गया। उपचुनाव में भाजपा के प्रदीप सोनी और कांग्रेस के विष्णु पाटीदार के बीच सीधा मुकाबला था। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *