Headlines

मालिक के बाहर जाते ही दुकान से मोबाइल पार्ट्स की चोरी, दो कर्मचारी गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर के राजीव प्लाजा स्थित जीएम मोबाइल दुकान से मोबाइल रिपेयरिंग के सामान की चोरी के मामले में तारबाहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी दुकान में काम करते थे और दुकान मालिक के बाहर जाने पर मोबाइल पार्ट्स एवं अन्य सामान चोरी कर ले जाते थे। मामले में पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी निरंकार चंद्रमलघानी की राजीव प्लाजा में जीएम मोबाइल के नाम से मोबाइल पार्ट्स एवं रिपेयरिंग की दुकान है।

दुकान संचालक अपने पिता का इलाज कराने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों पर दुकान से मोबाइल कॉम्बो और अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगा।दुकान संचालक की शिकायत के मुताबिक, दुकान से मोबाइल कॉम्बो के 15 से 20 बॉक्स सहित अन्य सामान गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 339/2026 के तहत धारा 306 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कर्मचारियों को थाने बुलाकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान जब्त किया गया है। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश गुप्ता उर्फ मोनू और सचिन श्रीवास उर्फ तरुण हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *