Headlines

अनुपम नगर में नाली के अंदर सिक्योरिटी कर्मचारी की लाश मिली, 6 दिन से था लापता

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर में आज शाम नाली के अंदर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाया। शव की जेब से मिले आधार कार्ड और अन्य जानकारियों के आधार पर मृतक की पहचान कर ली गई है।मृतक की पहचान रामगोपाल बांधे (25 वर्ष), पिता चंद्रराम बांधे, निवासी डोटोपार, जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रामगोपाल रायपुर में पाण्डेय सिक्योरिटी में कार्यरत था।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर 2026 को रामगोपाल की तबीयत खराब हो गई थी। उसे उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी वह श्रीराम नगर के पास वाहन से उतरकर कहीं चला गया। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

मामले में उसके भाई उमेश बांधे ने खम्हारडीह थाने में गुम इंसान क्रमांक 71/26 दर्ज कराया था।करीब छह दिन बाद अनुपम नगर में नाली के अंदर शव मिलने की सूचना से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस की जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटनाक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *