Headlines

कोरिया सड़क हादसे में जनहानि पर CM विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुख, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

रायपुर/कोरिया। कोरिया जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में जनहानि की खबर से शोक की लहर है। हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कोरिया जिले में हुए सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

सीएम साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और हादसे में घायल लोगों को शीघ्र स्वस्थ करें। उन्होंने इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ॐ शांति।

बता दे कि कोरिया सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *