नाना पाटेकर के निधन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया दुख, बोले- कला और सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति

रायपुर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पद्मश्री सम्मानित नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नाना पाटेकर के निधन को बेहद दुखद और हृदय को व्यथित करने वाला बताया।

सीएम साय ने कहा कि भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, रंगमंच के विलक्षण कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी नाना पाटेकर ने अपने अद्भुत अभिनय कौशल, सहज व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के जरिए कला और समाजसेवा, दोनों क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर का निधन कला एवं सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान और उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी।

सीएम साय ने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों तथा कला जगत से जुड़े लोगों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *