Durg : बहू से विवाद के बाद घर से निकली सास लापता

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बहू से घरेलू विवाद के बाद बुजुर्ग महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान गंगा बाई के रूप में हुई है। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके बाद बेटे संतोष कुमार ध्रुव ने खुर्सीपार पुलिस से शिकायत की है।

शिकायत के अनुसार, संतोष कुमार ध्रुव 6 अक्टूबर 2026 को अपने काम से नागपुर गए थे। उस समय घर पर उनकी मां गंगा बाई, पत्नी रेनू ध्रुव और बेटी शिवन्या मौजूद थीं। संतोष 7 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे वापस घर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी रेनू ध्रुव ने बताया कि रात करीब 8 बजे घरेलू बात को लेकर उनका और गंगा बाई का विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद गंगा बाई ने अब परिवार के साथ नहीं रहने की बात कही और घर से कहीं चली गईं। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी हैं।

संतोष कुमार ध्रुव के मुताबिक, उन्होंने अपनी मां की आसपास के मोहल्लों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी मां को कोई अज्ञात व्यक्ति गलत तरीके से रोककर रख सकता है। हालांकि, इस आशंका की पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों ने पुलिस से महिला का पता लगाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *