जूतों के तलवों में छिपाया था 37 लाख का सोना, CISF ने एयरपोर्ट में तस्कर को पकड़ा

मुंबई। मुंबई हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने सुरक्षा जांच के दौरान सोने की तस्करी का मामला पकड़ा है। यात्री अपने जूतों के तलवों में सोने का पेस्ट छिपाकर ले जा रहा था। जांच के दौरान करीब 319 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 37 लाख रुपये आंकी गई है।

CISF के अनुसार, यह कार्रवाई 6 अक्टूबर 2026 को मुंबई हवाई अड्डे पर की गई। शारजाह से आए एक यात्री की अंतरराष्ट्रीय से घरेलू उड़ान में ट्रांजिट के दौरान सुरक्षा जांच की जा रही थी। इसी दौरान जवानों को यात्री की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद यात्री की अतिरिक्त जांच और एक्स-रे आधारित एक्स-बिस (X-BIS) स्क्रीनिंग की गई। जांच में उसके जूतों के तलवों के अंदर छिपाकर रखा गया संदिग्ध सोने का पेस्ट मिला।

बरामद सामग्री को लेकर यात्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। कस्टम विभाग की पुष्टि के अनुसार, बरामद सोने का वजन करीब 319 ग्राम और अनुमानित कीमत लगभग 37 लाख रुपये है।CISF की सतर्कता से सुरक्षा जांच के दौरान सोना पकड़ा गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कस्टम विभाग द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *