CM साय ने लघु फिल्म ‘दूसर छोर’ की सराहना की, रायगढ़ के स्वप्निल कोत्रीवार ने मुंबई में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीपफेक और साइबर ठगी के बढ़ते खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली लघु फिल्म ‘दूसर छोर’ की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इस फिल्म के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव का संदेश देने की पहल को सराहनीय बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि AI-डीपफेक और साइबर ठगी के खतरों से बचने के लिए लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है। लघु फिल्म ‘दूसर छोर’ के माध्यम से इस महत्वपूर्ण संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने फिल्म के जरिए समाज को साइबर अपराध के प्रति सतर्क करने के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी पहल लोगों को डिजिटल दुनिया में मौजूद खतरों को समझने और उनसे सावधान रहने में मददगार साबित हो सकती है।

रायगढ़ के स्वप्निल कोत्रीवार और टीम को दी बधाई

सीएम साय ने मुंबई में अभिनय, लेखन, निर्देशन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे रायगढ़ के स्वप्निल कोत्रीवार और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने साइबर अपराध के प्रति समाज को जागरूक करने वाली इस पहल को सराहनीय बताया। लघु फिल्म ‘दूसर छोर’ के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषय को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री का यह संदेश डिजिटल सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और लोगों को AI-डीपफेक जैसे उभरते खतरों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *