रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, एक कार चालक ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार चालक की भूमिका क्या रही, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।