वैद्य के घर जिला प्रशासन की रेड, 3 कार्टून दवा जब्त

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार के निर्देशानुसार गुरुवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने तहसील कसडोल के ग्राम मल्दा मे एक घर से जांच के दौरान विभिन्न प्रकार के 3 कार्टून दवाई जब्त किया।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर तहसील कसडोल के ग्राम मल्दा के हरनारायण केवट के निवास स्थान से वृहद मात्रा में विभिन्न प्रकार के एलोपैथिक औषधियां लगभग 40 प्रकार की ब्रांडेड व एथिकल दवाईयों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम 1940 व अधिनियम 1945 के तहत फॉर्म 16 जब्ती पत्रक में 3 बड़े कार्टून में जब्त किया गया।

साथ ही 2 अलग प्रकार के औषियों का नमूना जांच व विश्लेषण हेतु लिया गया।जब्ती के पश्चात् न्यायालय द्वारा अभिरक्षा प्राप्त कर आगे की कार्यवाहिय की जाएगी।

इस कार्यवाही मे औषधि निरीक्षक नीलिमा, प्रियंका ध्रुव, प्रशिक्षु औषधि निरीक्षक गिरजाशंककर, नमूना सहायक अमृत लाल कोसले एवम आरक्षक आमिर कुमार राय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *