Headlines

रसोई से चाकू उठाया और रेता गला, मां के रिश्ते पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था पिता, बेटे ने किया खून

रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्राम केंद्री में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पिता और बेटे के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर आरोपी ने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से पिता के गले पर कई वार किए। हत्या के बाद आरोपी ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की और गांव के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। मामले में अभनपुर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम केंद्री निवासी डोमार साहू (48) 9 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे शराब के नशे में अपनी पत्नी दुलेश्वरी साहू से विवाद कर रहा था। इसी दौरान उसका पुत्र डोमेश साहू घर पहुंचा। विवाद के बीच मृतक ने अपनी पत्नी और बेटे के संबंध में आपत्तिजनक आरोप लगाए। इससे आक्रोशित होकर डोमेश ने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता के गले पर वार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बचाव की कोशिश करने पर आरोपी ने पिता के दाहिने हाथ की कलाई के पास भी चाकू से वार किया। इसके बाद उसने गले पर कई वार किए, जिससे डोमार साहू की मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक की पत्नी मौके पर मौजूद थी।

वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपने पहने हुए कपड़े गांव के बड़े नहर-नाले में फेंक दिए। इसके बाद घर लौटकर उसने घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। कुछ देर बाद परिजनों और आसपास के लोगों को पिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी गई।

ग्राम केंद्री के सरपंच ने रात करीब 11:30 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद अभनपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *