Headlines

सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा को जन्मदिन पर दी बधाई, भावुक पोस्ट में कही दिल छू लेने वाली बात

दिल्ली। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उनके इस पोस्ट में बेटी के बड़े होने और अपनी राह खुद चुनने को लेकर एक पिता की भावनाएं झलकती हैं।

सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट में लिखा, “एक समय था, जब मैं तुम्हें रास्ता दिखाया करता था। अब ज्यादातर मौकों पर मुझे बस यह देखकर खुशी होती है कि तुम अपनी पसंद का रास्ता चुनकर कहां पहुंचती हो। जन्मदिन मुबारक हो, सारा। तुमसे बहुत प्यार है।”

सचिन का यह संदेश पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है। उनके शब्दों में बेटी के प्रति प्यार के साथ-साथ उसके फैसलों और जीवन की दिशा को लेकर विश्वास भी नजर आता है। सचिन तेंदुलकर की इस पोस्ट ने एक बार फिर परिवार के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *