Headlines

छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि, राजनांदगांव की प्रज्ञा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

रायपुर। राजनांदगांव की होनहार बेटी प्रज्ञा बाम्बेश्वर ने महज 20 वर्ष की उम्र में संसद के ऐतिहासिक संविधान सदन (पूर्व केंद्रीय कक्ष) में अपने विचार प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। MY Bharat के राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रज्ञा ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रज्ञा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में संसद के ऐतिहासिक संविधान सदन में अपने विचार प्रस्तुत करना प्रज्ञा की प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।

डॉ. रमन सिंह ने प्रज्ञा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *