Headlines

आज जशपुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए जशपुर पहुंचेंगे। यहां वे विकास कार्यों के लोकार्पण, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का प्रमुख आकर्षण जशपुर में हेलमेट बैंक का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही वे क्षेत्रीय करमा पूजा महोत्सव में भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में बैठक करेंगे। इसके बाद 11:15 बजे रायपुर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:35 बजे जशपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।

दोपहर 12:50 बजे वे रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ सभा एवं पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 2:55 बजे जशपुर पुलिस लाइन पहुंचकर 3:10 बजे हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव पहुंचेंगे। यहां शाम 3:35 बजे से 5 बजे तक आयोजित आंचलिक करमा पूजा महोत्सव 2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 5:00 बजे ग्राम बनगांव से रवाना होकर 5:20 बजे विकासखंड कांसाबेल के ग्राम बगिया स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *