Headlines

CM विष्णुदेव साय दिल्ली में विवाह समारोह में हुए शामिल, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली में आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के भाई बजरंग अग्रवाल की सुपुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने नवविवाहित जोड़े के सुखमय, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *