Headlines

फोन पर धमकी देने वाला मौदहापारा का निकला, गिरफ्तार

रायपुर। फोन पर गाली-गलौज कर धमकी देने के मामले में आजाद चौक थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विजय जेठानी ने 20 नवंबर 2026 को थाना आजाद चौक में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने आरोप लगाया था कि मामले से जुड़े आरोपियों द्वारा फोन पर गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी दी गई है। इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 311/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 115 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अतुल तलमले (29 वर्ष), पिता ताराचंद तलमले, निवासी जोरापुरा, सुलभ के पास मौदहापारा को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *