Headlines

भारत के सामर्थ्य का स्नेहपूर्ण अभिनंदन है ‘मन की बात’ : CM विष्णुदेव साय

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रविवार को अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को भारत के सेवा-संस्कार, जनभागीदारी और देशवासियों के सामर्थ्य की जीवंत मिसाल बताया।

‘मन की बात’ भारत के सामर्थ्य का स्नेहपूर्ण अभिनंदन

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और समाज में बदलाव लाने वाली प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाता है।

छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव की प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जब देश के किसी गांव की छोटी-सी पहल की कहानी लोगों तक पहुंचती है, तो मन में यह विश्वास जागता है कि हम भी अपने गांव और मोहल्ले से बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ का यही अपनापन लोगों को एक-दूसरे से सीखने और मां भारती की सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री साय ने इस कार्यक्रम को सेवा, संस्कार और सामूहिक सहभागिता का ऐसा मंच बताया, जो देशवासियों को समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *