Headlines

लैंड कर रही थी फ्लाइट, भूकंप से हिली धरती, Video

अमेरिका। कैलिफोर्निया में आए भूकंप के दौरान लैंडिंग की तैयारी कर रही फ्लाइट को लेकर यात्रियों में हलचल मच गई। भूकंप का केंद्र मैनहट्टन बीच के पास समुद्र में बताया गया है। शनिवार सुबह आए इस भूकंप के दौरान लॉस एंजिलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) पर एक डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट लैंडिंग के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी।

इसी बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलट को लैंडिंग रोकने और विमान को दोबारा हवा में ले जाने का निर्देश दिया। विमान ने सुरक्षित रूप से गो-अराउंड किया।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मैनहट्टन बीच से लगभग 5.5 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र के भीतर था। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए।

लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट के टर्मिनल में कुछ शीशे टूटने और छत की टाइलें गिरने की खबरें सामने आईं। हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, किसी बड़े नुकसान या गंभीर चोट की सूचना नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *