Headlines

अंबिकापुर में CM विष्णुदेव साय ने सुनी PM मोदी के ‘मन की बात’

ambikapur cm vishnudev say man ki baat

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रविवार को अंबिकापुर के सरगवां वाटर पार्क ओपन थिएटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों और देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को सुना।

मुख्यमंत्री साय अपने निर्धारित सरगुजा दौरे के दौरान इस कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं।

यह कार्यक्रम देशभर में सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और जनभागीदारी से जुड़े प्रेरक प्रयासों को सामने लाने का माध्यम बना हुआ है।

PM मोदी ने कहा,

युवाओं के सपनों के सामने drugs, नशा एक बड़ी चुनौती बन गई है। मुझे संतोष है कि आज देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता बढ़ रही है। ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ भी जोरों पर चल रहा है। ‘IGOT कर्मयोगी’… इस Platform पर सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं। लाखों सरकारी कर्मचारियों ने अनेकों कोर्स पूरे किए हैं। कोई Artificial Intelligence की पढ़ाई कर रहा है, तो कोई Indian sign language सीख रहा है। आपका खोया हुआ mobile phone आपको वापिस मिल सकता है और इसमें भारत सरकार का Digital Platform आपकी बहुत बड़ी मदद कर सकता है। उस platform का नाम है ‘संचार साथी’। पटना में स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन museums की एक list में 9वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में बिहार म्यूजियम पूरे एशिया में पहले स्थान पर है। गुजरात के वडनगर में भी एक बहुत अनूठा म्यूजियम है। इसका नाम है ‘अनंत अनादि वडनगर Archaeological Experimental म्यूजियम’। वडनगर में पुरातत्व विभाग की खुदाई के दौरान इतिहास के अलग-अलग कालखंडों से जुड़ी बहुत सारी चीजें मिली हैं। जिस जगह पर ये खुदाई हुई है, उसी जगह पर इस म्यूजियम को विकसित किया गया है।

इटली के वेनिस में एक बहुत प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनी होती है ‘Venice Art Biennale’. इसे कला की दुनिया का ओलंपिक भी कहा जाता है। इस बार वहां करीब साढ़े चार लाख लोगों ने भारत के pavilion का दौरा किया। खास बात ये है कि दुनियाभर से आए दर्शकों ने वोट देकर भारत के पवेलियन को सर्वश्रेष्ठ चुना है। देश के अलग-अलग हिस्सों में chocolate बनाने वाले उद्यमी भी नए ideas के साथ आगे आ रहे हैं। आज इस क्षेत्र में हमारे कई startups innovations कर रहे हैं। अनेक startups ने स्थानीय सामग्री से नए-नए flavours तैयार किए हैं। इससे हमारे किसान, माताओं- बहनों और युवा Entrepreneurs सबके लिए नए अवसर बन रहे हैं। मैं समय-समय पर ‘मन की बात’ में आपको अलग-अलग देशों में चल रहे ऐसे सेवा कार्यों के बारे में बताता रहता हूं। हाल में मुझे कनाडा में हो रहे ऐसे ही कुछ प्रयासों के बारे में जानने को मिला है। इनमें से एक है ‘साई धाम फूड बैंक’। इसका मिशन है कि कोई भी भूखा न सोए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *