Headlines

शासकीय कार्य में बाधा, थाने में SI से मारपीट, आरोपी महिला को भेजा गया जेल

दुर्ग/भिलाई। पुलिस कार्रवाई और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाली एक महिला को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला ने महिला पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर, सुपेला निवासी मीना चौहान (28 वर्ष) को 29 मार्च को सुपेला में दर्ज एक पुराने मामले के सिलसिले में बयान दर्ज कराने थाने बुलाया गया था।

बयान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब जांच अधिकारी एसआई नमिता टेकाम ने उसे वैधानिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने कहा तो महिला भड़क गई। उसने न केवल हस्ताक्षर करने से इनकार किया, बल्कि ड्यूटी पर तैनात एसआई के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी मीना के खिलाफ धारा 296, 132, 221 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश कर महिला को रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *