फल दुकान में सट्टेबाजी, हार-जीत का दांव लगवाने वाला गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत 8 मई जूटमिल पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला जेल कॉम्पलेक्स के सामने फल दुकान के पास एक व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा नामक जुआ खेला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।

मौके पर एक व्यक्ति विभिन्न अंकों पर दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू निषाद, निवासी कैदीमुड़ा बताया। आरोपी ने पूछताछ में सट्टा पट्टी लिखकर लोगों से हार-जीत का दांव लगवाना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से एक नीला डॉट पेन, लाइनदार कागज पर लिखी सट्टा पट्टी तथा नगदी रकम 1,200 रुपये गवाहों के समक्ष बरामद कर जब्त की गई। आरोपी बबलू निषाद पिता स्व0 रतिराम निषाद उम्र 29 वर्ष सा0 राजलक्ष्मी मेडिकल के पीछे जिला जेल के सामने कैदीमुड़ा वार्ड क्र0 30 थाना जूटमिल के विरुद्ध थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *