रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज दो कार्यक्रमों और कई विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे।कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:15 बजे कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषक सभागार पहुंचेंगे। जहां वे Chhattisgarh Youth Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब 12 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
नवा रायपुर मंत्रालय में मुख्यमंत्री का दोपहर का कार्यक्रम विभिन्न विभागीय बैठकों को लेकर निर्धारित है। 12:30 बजे से परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक पारस से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित है।
वहीं शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक जल संसाधन विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन से रवाना होकर रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ‘सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 7:30 बजे मुख्यमंत्री कार द्वारा वापस मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर के लिए रवाना होंगे और करीब 7:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।