अंबुजा मॉल के पास युवक की मौत से सनसनी, बैनर की रस्सी में लटका मिला शव

रायपुर। राजधानी रायपुर में अंबुजा मॉल के सामने एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक का शव बैनर के रस्सी जैसे हिस्से में लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी सामने आते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *