BSP लोहा चोरी मामले में CBI जांच को साय सरकार ने दी अनुमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से जुड़े लोहा चोरी मामले की जांच में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मामले की जांच के लिए CBI को सहमति प्रदान करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के बाद CBI को पूरे प्रदेश में इस मामले की जांच करने का अधिकार मिल गया है।

जानकारी के मुताबिक, BSP से जुड़े लोहा चोरी मामले में अब तक 21 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में लगातार सामने आ रहे तथ्यों और कार्रवाई के बीच अब जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंपे जाने का रास्ता साफ हो गया है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी मामले से जुड़े तथ्यों, आरोपों और अन्य पहलुओं की जांच कर सकेगी। इससे मामले में आगे की जांच और कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आने की संभावना है।

CBI की जांच शुरू होने के बाद मामले में शामिल अन्य लोगों और चोरी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी सामने आ सकती है। हालांकि, जांच की आगे की कार्रवाई और संभावित गिरफ्तारियों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *