जांजगीर-चांपा में 4 लोगों की संदिग्ध मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के भवंतरा गांव में 4 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सभी मृतक मकान निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे और वहीं ठहरे थे। Janjgir Champa Crime News

 घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। Janjgir Champa

शुरुआती स्तर पर मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। Crime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *