वृंदावन धाम से लौटने पर बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने CM विष्णु देव साय को भेंट किया पावन प्रसाद

रायपुर। बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने वृंदावन (मथुरा, उत्तर प्रदेश) की धार्मिक यात्रा से लौटने के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री बाँके बिहारी जी एवं प्रेम मंदिर, वृंदावन का पावन प्रसाद मुख्यमंत्री साय को श्रद्धापूर्वक भेंट किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सुपुत्र तोसेंद्र देव साय, ओएसडी रवि मिश्रा तथा ओएसडी किशोर सिंह को भी वृंदावन धाम का पावन प्रसाद सादर भेंट किया गया।मुलाकात के दौरान बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने बताया कि उन्होंने वृंदावन धाम में भगवान श्री बाँके बिहारी जी एवं श्री राधारानी के चरणों में छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य, जनकल्याण एवं निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही उनकी कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *