रायपुर । भतीजे ने चाचा को चाकू मार दिया। मामले को लेकर चाचा उत्तम तिवारी ने पुलिस को बताया कि 05.08.2026 की रात्रि अपने घर में सो रहा था, कि रात 12ः30 बजे उसका भतीजा मयंक तिवारी नशे की हालत में उसके घर के दरवाजे के पास आया और दरवाजे को जोर-जोर से हिलाने लगा। दरवाजा हिलाने से मना किया, तो उसने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर उसने प्रार्थी को जान से मारने की नीयत से अपने पास रखें चाकू को निकाल लिया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी मयंक तिवारी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 170/26 धारा 119(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी मयंक तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
मयंक तिवारी पिता राजेश तिवारी