रायपुर निगम के अभियंताओं का ट्रांसफर

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम में अभियंताओं को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना देने से सम्बंधित आदेश जारी किए हैं।

जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार नगर निगम रायपुर में सहायक अभियंता कु. रश्मि भौमना जोन 1 से जोन 4, सहायक अभियंता गुलाबचन्द्र कर्ष जोन 4 से जोन 9, प्रभारी सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव जोन 6 से जोन 10, सहायक अभियंता कु. रेणुका खूंटे जोन 9 से जोन 3, प्रभारी सहायक अभियंता फराज फारुकी जोन 10 से जोन 2, सहायक अभियंता जिज्ञासा जैन जोन 9 से जोन 7, सहायक अभियंता मनोज साहू जोन 10 से जोन 9, अबरार खान उपअभियंता जोन 8 से जोन 2, उपअभियंता जयनन्दन डहरिया जोन 3 से जोन 2, उपअभियंता अंकुर मिश्रा जोन 8 से जोन 4, उपअभियंता सुधीर भट्ट जोन 2 से जोन 5,उपअभियंता अंकिता जनार्दन जोन 9 से जोन 5, उपअभियंता निर्मल तिग्गा जोन 5 से जोन 6, उपअभियंता कृष्ण कुमार साहू जोन 9 से जोन 6, अंकिता अग्रवाल जोन 4 से जोन 8, मनीषा निराला जोन 5 से जोन 8,उपअभियंता विद्या देशलहरा जोन 6 से जोन 9, उपअभियंता सोहन गुप्ता मुख्यालय से जोन 9, उपअभियंता अमित सरकार मुख्यालय से जोन 10 पदस्थ किये गए हैँ.वहीं प्रभारी कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जूनियर को अपने वर्तमान दायित्वों सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी कार्यपालन अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सहायक अभियंता नितिश कुमार झा को अपने वर्तमान दायित्वों सहित जलप्रदाय शाखा एवं योजना शाखा के सहायक अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

उपअभियंता शुभम तिवारी को अपने वर्तमान दायित्वों में से केवल नगर निगम जोन 2 के उपअभियंता पद से मुक्त करते हुए नगर निवेश शाखा, जलप्रदाय शाखा, योजना शाखा में उपअभियंता का कार्य दिया गया है. आयुक्त संबित मिश्रा ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *