मार्केटिंग गुरु मनोज त्रिवेदी को पत्रकार ज़ाकिर घुरसेना ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फेसबुक पोस्ट हुई चर्चा का विषय

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार ज़ाकिर घुरसेना ने छत्तीसगढ़ के जाने-माने मीडिया प्रबंधन विशेषज्ञ और पूर्व सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी को उनके जन्मदिन पर भावपूर्ण शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मनोज त्रिवेदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और मीडिया जगत में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें “छत्तीसगढ़ का मार्केटिंग गुरु” बताया।

ज़ाकिर घुरसेना ने लिखा कि मनोज त्रिवेदी ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनसे सीखकर कई युवा आज छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेदी एक कुशल प्रशासक, बेहतरीन वक्ता और उत्कृष्ट प्रबंधन क्षमता वाले व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूहों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने अपने संदेश में उल्लेख किया कि मनोज त्रिवेदी ने दैनिक भास्कर रायपुर, इंदौर, नई दुनिया और नवभारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में सीईओ के रूप में कार्य करते हुए संस्थानों को सफलता की नई बुलंदियों तक पहुंचाया। ज़ाकिर घुरसेना ने इंदौर में आयोजित दैनिक भास्कर के भास्कर उत्सव का भी जिक्र किया, जहां अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री करीना कपूर की मौजूदगी वाले भव्य कार्यक्रम के दौरान मनोज त्रिवेदी के शानदार प्रबंधन कौशल की सभी ने सराहना की थी।

उन्होंने लिखा कि मनोज त्रिवेदी के काम करने का अंदाज हमेशा प्रेरणादायी रहा। वे कार्य के समय केवल काम की बात करना पसंद करते थे, वहीं काम पूरा होने के बाद अपने सहयोगियों के साथ आत्मीयता से पार्टी और मेल-मिलाप का आयोजन भी करते थे। यही संतुलित नेतृत्व उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

ज़ाकिर घुरसेना ने यह भी याद दिलाया कि मनोज त्रिवेदी की प्रशासनिक दक्षता और अनुभव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें सूचना आयुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी थी। उन्होंने कहा कि मनोज त्रिवेदी का नाम लेते ही उनका व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली, उनकी खासियत और उनका स्नेहिल व्यवहार आंखों के सामने जीवंत हो उठता है। उनकी प्रभावशाली वाक्पटुता और सहज संवाद शैली के सभी लोग मुरीद रहे हैं।

अपने शुभकामना संदेश के अंत में ज़ाकिर घुरसेना ने लिखा कि वे तहेदिल से मनोज त्रिवेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, बधाई और मुबारकबाद देते हैं तथा उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

उन्होंने अपनी शुभकामनाएं इन पंक्तियों के साथ व्यक्त कीं—

“मुबारक हो आपको जन्मदिन, तहे दिल से ये पैगाम भेजा है, नसीब और भी ऊंचे हों आपके, सबका प्यार बरसता रहे आप पर, हमने ये दिल से पैगाम भेजा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *