दिल्ली। देश में पढ़े लिखे मुर्ख-बेवकूफों की कमी नहीं है, शासन-प्रशासन की लापरवाही से मौत होती है तो शासन के पक्ष में बोलने के चक्कर में उल्टी सीधी बात करने लग जाते है, ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। दरअसल न्यूज़ पिंच के पत्रकार अभिनव पांडये दिल्ली में गड्ढे में गिरने से हुई युवक की मौत मामले में रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद युवा से बात कर रहे थे। तभी एक युवा ने खुद को MBA का स्टूडेंट्स बताते पत्रकार अभिनव पाण्डेय से उलझ गया। क्योंकि युवा ने 25 साल के मृत युवक को नाबालिग स्टूडेंट्स बताया और उनके परिजन पर दोष मढ़ने लगे। परिजन को ही गैर जिम्मेदाराना बताने लगा।
बता दें कि दो दिन पहले पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में निर्माण कार्य के लिए खोदे गए खुले गड्ढे में बाइक गिरने से एक 25 साल के युवक की मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें कई घंटों तक अंधेरे में रखा गया और उन्होंने पूरी रात कई पुलिस स्टेशनों के चक्कर लगाए, जिसके बाद अगली सुबह उन्हें उसकी मौत की सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि देर रात बाइक से घर से निकलने के बाद वह व्यक्ति लापता हो गया। जब वह वापस नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद हो गया, तो रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की और उन्होंने पूरी रात जनकपुरी, सागरपुर, विकास पुरी और रोहिणी के कई पुलिस स्टेशनों के चक्कर लगाए। सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें पुलिस का फोन आया जिसमें उन्हें घटना की जानकारी दी गई। जब परिवार घटनास्थल पर पहुंचा, तो उन्होंने कमल को उसकी बाइक के साथ एक गड्ढे के अंदर पाया।