प्रदर्शनकारियों को शांत करा रहे DSP का अंगूठा किसी ने काटा

अंबाला. पंजोखरा साहिब विवाद को लेकर सिख संगत ने गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर गुरुवार को नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया. सुबह गुरुद्वारा साहिब से निकली संगत ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर हाईवे जाम कर दिया. शाम को पुलिस द्वारा मंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद संगत ने हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की नई मांग रख दी.

वहीं, वार्ता विफल होने पर अंधेरा ढलते ही पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर हाईवे को खाली कराया. इस दौरान हुई हिंसा में नारायणगढ़ के डीएसपी वरिंदर का अंगूठा कट गया और कई पुलिसकर्मी घायल होने की जानकारी सामने आई है.

गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ मामला दर्ज न होने से नाराज सिख संगत ने पंजोखरा साहिब में एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें पंजाब से भी लोगों को बुलाया गया था. इसके बाद नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया गया. जब संगत गुरुद्वारा साहिब से निकली तो पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे निकल गए और हाईवे जाम कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *