रायपुर। महावीर बाजार चौक के पास आम सड़क पर धारदार तलवार लहराकर राहगीरों और आम नागरिकों को भयभीत करने वाले युवक को आमानाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को थाना आमानाका पुलिस को सूचना मिली थी कि महावीर बाजार चौक के पास एक युवक हाथ में तलवार लेकर सड़क पर लहरा रहा है और लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवम राय (22 वर्ष), निवासी कबीर नगर, रायपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद कर विधिवत जब्त की।आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।