सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने फहराया तिरंगा

सूरजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड, सूरजपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा।ध्वजारोहण के पश्चात मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।

समारोह में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *