#Videoviral झरने से आई एक वीडियो ने सबको हैरत में डाल दिया है, सोशल मीडिया यूजर द्वारा यह वीडियो टूरिस्ट वाली जगह का बताया जा रहा है, जहां घने जंगल दिखाई दे रहा है। दोस्तों का ग्रुप झरने में नहाते दिख रहे है। तभी एक लड़का झरने के ऊपर वाले हिस्से से पानी में छलांग लगा रहा था कि अचानक अजगर निकल आया और उस लड़के को निगलने का प्रयास किया। वीडियो रिकॉर्ड वाले मोबाइल में घटना कैद हो गया।
वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने दावा किया है कि ये अजगर हर जगह घात लगा कर बैठे रहते हैं।झरने में नहाने का मजा अचानक डर में बदल गया, जब एक विशाल अजगर ने टूरिस्ट पर हमला कर दिया। लोगों की चीख-पुकार के बीच आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।