#Video_viral सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में बिना इंजन के दौड़ रही जुगाड़ से बनी कार का वीडियो शेयर किया है। दरअसल बच्चों ने कलाकारी कर लकड़ी और टायर से बनाया है। सचिन तेंदुलकर अपने दौरे पर निकले थे। इस दौरान ग्रामीण अंचल में उनकी नजर जुगाड़ की कार पर पड़ी। Sachin Tendulkar’s Jugaad Car
उन्होंने अपनी कार रोककर वीडियो बनाया और सोशल मिडिया में लिखा, भारत के कई छिपे हुए कोनों में से एक से गुज़रते हुए, हम एक ऐसी ‘कार’ देखने के लिए रुके जो किसी शोरूम से नहीं, बल्कि सिर्फ़ कल्पना से आई थी। यह उस तरह का टैलेंट है जो सही हालात का इंतज़ार नहीं करता, वह फिर भी चलने का रास्ता ढूंढ लेता है। बस मौका मिलना चाहिए। Jugaad Car
शोरूम में नहीं मिलेगी ऐसी कार
टैलेंट के चलते बिना ईंधन और इंजन के ये कार दौड़ रही है, सचिन तेंदुलकर द्वारा पोस्ट इस वीडियो को 3 लाख 34 हजार लोग देख चुके है। x यूजर ने अपने कमेंट में लिखा है, भारत में टैलेंट की कमी नहीं है।