स्कूल से छुट्टी होने के बाद खेलने निकला छात्र, हुई हत्या 

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर टिहरी जंगल में स्कूली छात्र की लाश मिली है। पत्थर से कुचल कर हत्या को अंजाम देना बताया जा रहा है। मृतक के पैर में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं. 23 जुलाई की शाम से लापता था। आसपास के लोग जब सुबह योग करने पहुंचे तो लाश पर उन सभी की नजर पड़ी। मामला उदयपुर थाना थाना क्षेत्र का है।

मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान 

सलका गाँव का रहने वाला (15 साल) वीरेंद्र कंवर 23 जुलाई गुरुवार को घर से खेलने की बात कहकर निकला था। रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू की। लेकिन काफी ढूंढने के बावजूद नाबालिग का पता नहीं चल सका। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण करने पर देखा कि शव पर चोट के निशान हैं। चेहरे को भारी पत्थर से कुचला गया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में सामने आया कि वह सलका हाईस्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। इधर घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *