आर्टिफिशल खून, रुई से बने बादल, ऐसे बना था रामायण शो

आध्यात्मिक ख़बर। आज कितने भी करोड़ लगाकर रामायण बना लो, लेकिन इमोशन्स रामानंद सागर की रामायण से ही जुड़े हुए हैं. ऐसा लगता है कि जैसे पूरी कायनात मिलकर भी दर्शकों को 90 के दशक के शो से जुदा नहीं कर सकती है। मॉर्डन जमाने में तीर, धनुष, रथ, नदी और जानवर सब VFX से बनाए जा सकते हैं, लेकिन रामानंद सागर ने बिना VFX यादगार रामायण बना डाली.  प्रेम सागर ने बताया था कि रामायण को बनाने में तकनीक कम और जुगाड़ का ज्यादा इस्तेमाल हुआ था।

सुबह की शूटिंग के वक्त अगरबत्ती के धुंए के जरिए कोहरा दिखाया जाता था. शूटिंग जब रात में होती थी, तो रुई के जरिए बादल बनाए जाते थे. रामायण एक सीन में हिमालय पर भगवान शिव का नृत्य दिखाया गया था. ये सीन भी जुगाड़ से शूट हुआ था. बैकग्राउंड में एक स्क्रीन का इस्तेमाल किया. फिर प्रोजेक्टर के जरिए छोटे ग्रहों की तस्वीरें दिखाई गईं।

रामायण में युद्ध के सीन्स फिल्माने के लिए SEG 2000 का प्रयोग किया गया था. स्पेशल इफेक्ट्स के लिए ग्लास मैटिंग का भी इस्तेमाल किया गया था। सुनील लहरी ने भी रामायण से जुड़े किस्से में बताया कि हनुमान और रावण की लड़ाई वाला सीन तेज बारिश में शूट हुआ था. उन्होंने ये भी बताया हनुमान बने दारा सिंह ने जैसे ही रावण के रथ पर गदा मारा, रथ टेड़ा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *